बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

बिंदुखत्ता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बिंदुखत्ता मंडल कार्यालय में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के ‘एक भारत, अखंड भारत’ के संकल्प और राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही राष्ट्र और संगठन को परम वैभव पर ले जाया जा सकता है।
इस वैचारिक आयोजन के साथ ही मंडल की साप्ताहिक संघात्मक बैठक भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी SIR प्रक्रिया को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और आगे की रणनीति साझा की गई। इसके अतिरिक्त, संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए मंडल के नवनियुक्त शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता, नवनियुक्त पदाधिकारी और मातृशक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

