एमआईईटी कुमाऊँ में ‘बिजनेस समिट’ का सफल आयोजन; स्टार्टअप्स की धूम, योगेश और वरुण ने जीता दूसरा स्थान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एमआईईटी कुमाऊँ का बिजनेस समिट संपन्न, युवाओं में दिखा नवाचार का उत्साह
हल्द्वानी — एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित दो दिवसीय बिजनेस समिट का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, ज्ञानवर्धक सत्रों और नवाचार से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी उद्घाटन सत्र के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रो. एन. सी. लोहनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूसीबी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों में प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री तारा दत्त तिवारी सहित सभी संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र के पश्चात “उद्यमशील मानसिकता के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका” विषय पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीन डॉ. महेंद्र राणा, दून कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक श्री पल्लव साह, एमयूवाई के इन्क्यूबेशन मैनेजर दीपक जोशी, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत तथा एसेन्सिस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सुधीर पंत ने अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी

इसके बाद विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र में डॉ. सुधीर पंत ने “विचारों को स्केलेबल वेंचर में कैसे परिवर्तित करें” विषय पर छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में “स्टार्टअप स्नैपशॉट्स” के अंतर्गत विभिन्न नवाचारपूर्ण स्टार्टअप्स ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें प्लांट ऑर्बिट्स (एग्री-टेक), ईको मी (सस्टेनेबल लाइफस्टाइल), डिजीफ्लॉक्स (डिजिटल मार्केटिंग), दिव्या डैंगल्स (ऑर्गेनिक/हैंडमेड उत्पाद), हिल क्रॉप्स (कृषि/ऑर्गेनिक फार्मिंग) तथा भूमि हिल नेचुरल्स (प्राकृतिक/हर्बल एवं वेलनेस उत्पाद) शामिल रहे।
दिन के अंत में बूट कैंप सत्र का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. कमल रावत और डॉ. वात्सल्य शर्मा ने संचालित किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए।
द्वितीय दिवस में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में Reink (योगेश जोशी एवं वरुण शर्मा), जो कि एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि के पश्चात दोनों विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की अलग ही झलक देखने को मिली। उनकी इस सफलता ने न केवल कॉलेज का मान बढ़ाया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
समग्र रूप से एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित यह दो दिवसीय बिजनेस समिट छात्रों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और नवाचार को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें