खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

खबर शेयर करें -

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े दोनों व्यक्तियों को देखा, जहां बाद में डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
परचून व्यापारी और मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई मृतकों की पहचान
बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त खटीमा के वेस्ट व्यू होटल के सामने परचून की दुकान चलाने वाले राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। विनोद सिंह मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के थाना डिलारी अंतर्गत ग्राम नगला तहर के निवासी थे। दो लोगों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
फील्ड यूनिट और एफएसएल (FSL) टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जनपदीय फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल