
राजू अनेजा, काशीपुर।सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन को लेकर भ्रामक बातें फैलाना काशीपुर की एक आशा कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। बालिकाओं और उनके अभिभावकों के बीच “सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाने के बाद लड़कियां मां नहीं बन पाएंगी” जैसी अफवाह फैलाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित आशा कार्यकर्ता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके अग्रवाल ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीकों के खिलाफ गलत जानकारी फैलाना जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह महिलाओं व किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी से बचाने के लिए लगाई जाती है।
सीएमओ ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बिना तथ्यों के अफवाह फैलाकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया गया कि संबंधित आशा कार्यकर्ता काशीपुर क्षेत्र में कार्यरत थी। शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब ग्राम प्रधान की संस्तुति पर नई आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण अभियान प्रभावित न हों।
इस कार्रवाई के बाद जिले में साफ संदेश गया है कि जनहित से जुड़े स्वास्थ्य अभियानों के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
ताजा खबर
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

