कर्ज नहीं चुका पाया तो पति ने पत्नी को सौंप दिया साहूकारों के हाथों, ननदोई ने भी उठाया फायदा, कर दिया ये गंदा काम

खबर शेयर करें -

राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका दिल दहल उठेगा। रिश्तों में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी का कई बार दुष्कर्म करवाया है।

महिला ने पति समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। झोटवाड़ा थाना इलाके में महिला ने अपने पति के खिलाफ उसका दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार : मॉल के पास झाड़ियों में बैग के अंदर मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

महिला का आरोप है कि उसका पति कर्जा चुकाने के लिए उसे कर्जदारों को सौंप देता है। पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में पति के साथ ही जेठ और ननदोई के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर शुक्रवार को मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति ने उसके ननदोई से भी कर्ज ले रखा था। ननदोई ने भी मौका पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर वहां से चला गया। इसके बाद महिला के पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर ननदोई ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति का घर छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। तंग आकर महिला झोटवाड़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। फिलहाल झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पहचान से नाबालिग को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गैर समुदाय के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार