मन में जनसेवा की धुन… क्या यही समर्पण कमलेश चंदोला को पहुंचाएगा विधानसभा?

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, लालकुआं। राजनीति में कई नेता चुनाव के समय जनता के बीच नजर आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी पहचान वर्षों की जनसेवा से बनती है। लालकुआं के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और युवा भाजपा नेता कमलेश चंदोला का नाम भी ऐसे ही नेताओं में लिया जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के हर वर्ग के बीच वर्षों से किया गया सेवा कार्य ही उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

 

जनसेवा नहीं, जीवन का संकल्प

कमलेश चंदोला के समर्थकों का कहना है कि उनके लिए समाज सेवा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। किसी जरूरतमंद परिवार को आर्थिक मदद पहुंचानी हो, राशन उपलब्ध कराना हो या किसी के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना हो, चंदोला हमेशा सबसे आगे नजर आते हैं। समर्थकों का दावा है कि उनके दरवाजे से कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटता।

 

‘चंदोला के दरबार से कोई खाली हाथ वापस नहीं लौटता

 

यह भी पढ़ें 👉  सावन में होगी आसमानी आतिशबाजी: 12 अगस्त की रात दिखेगी उल्का वृष्टि, बिना दूरबीन देख सकेंगे 50 से 100 उल्का पिंड

क्षेत्र में कोई धार्मिक आयोजन हो, सामाजिक कार्यक्रम हो या खेल प्रतियोगिता, या फिर किसी गरीब कन्या का विवाह हो,युवा वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला की सक्रिय भागीदारी लगभग हर मंच पर देखने को मिलती है। आयोजकों का कहना है कि वे केवल अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराते, बल्कि आर्थिक सहयोग देकर आयोजनों को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यही नहीं कई जगह गुप्तदान से मदद कर गरीब कन्याओं का विवाह तक करवाते हे

 

कोरोना काल में बने जरूरतमंदों का सहारा

कोरोना महामारी के दौरान जब अधिकांश लोग अपने घरों तक सीमित थे, तब कमलेश चंदोला अपनी टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों तक राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाते रहे। समर्थकों का दावा है कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के अनेक परिवारों की मदद की और संकट के समय मानवता की मिसाल पेश की।

 

ठिठुरती रातों में गरीबों तक पहुंची गर्माहट

सर्दियों की कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे रात गुजारने वाले जरूरतमंद लोगों तक आधी रात को कंबल और रजाइयां पहुंचाना भी उनकी सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा रहा है। समर्थकों के अनुसार उन्होंने जरूरतमंदों की मदद को कभी मौसम या समय से नहीं जोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार! रमेश ग्रोवर बने जिला महामंत्री, राजेंद्र चावला को मिली जिला कोषाध्यक्ष की कमान

 

संघ के संस्कारों से मिला सेवा का भाव

कमलेश चंदोला लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। समर्थकों के अनुसार उन्होंने संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाई। उनका मानना है कि संघ से मिले सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के संस्कार आज भी उनके सार्वजनिक जीवन में साफ दिखाई देते हैं।

 

जनता के बीच बढ़ता भरोसा

युवा, महिला, किसान, व्यापारी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच कमलेश चंदोला का लगातार बढ़ता जनसंपर्क उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने जनता का विश्वास भाषणों से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से जीता है।

 

क्या जनसेवा दिलाएगी विधानसभा का रास्ता?

लालकुआं विधानसभा में भाजपा के संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में समर्थकों का मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व ने जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच सक्रियता को आधार बनाया, तो कमलेश चंदोला एक मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

‘मौका मिला तो जनता की उम्मीदों पर उतरूंगा’

कमलेश चंदोला का कहना है कि यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास जताता है तो वे लालकुआं की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा को और व्यापक बनाना है।

जनसेवा ही सबसे बड़ी पूंजी

समर्थकों का मानना है कि “मन में जनसेवा की धुन, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और वर्षों से जनता के बीच लगातार सक्रियता ही कमलेश चंदोला को विधानसभा तक पहुंचाने की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।” हालांकि टिकट का फैसला भाजपा नेतृत्व और अंतिम निर्णय जनता के मत से ही तय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में कलयुगी पिता की करतूत: शराब के नशे में 10 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट
Ad