लालकुआं : टैंट हाउस के कर्मचारी की युवकों ने लाठी-डंडों से की पिटाई, पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। टेंट हाउस के कर्मचारी की पर्दा खोलने के दौरान शराब पी रहे युवकों ने लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी, जिस पर युवक को हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसके सिर में गंभीर चोट है, वही पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर निवासी प्रेमलता पत्नी सोनू कुमार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत रात्रि लगभग 11:45 बजे अंबेडकर पार्क में लगे सिटी टेंट हाउस के टेंट को खोलने के लिए उसके पति जोकि टेंट हाउस में कर्मचारी है, जैसे ही पर्दा उतारने के लिए पहुंचे तभी पर्दे के पीछे शराब पी रहे कुछ युवकों ने उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए टेंट नहीं खोलने के लिए धमकाया, इस पर जब उसके पति ने एतराज जताया तो आरोपी युवक यूनुस, शिवम, लालू और नितिन सहित कई युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की कुर्सियों से मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नहीं इसके बाद कुछ और युवकों ने आकर पुनः उसके पति के साथ प्राणघातक हमला करते हुए मारपीट की, जिसे गंभीर अवस्था में वह हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए, घायल टेंट हाउस कर्मी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस को रात्रि में हुए विवाद की जानकारी मिली है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक आरोपी फरार हो चुके थे, जिनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले में आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश