यह कपल सुहागरात से पहले पहुंचा थाने: दूल्हा-दुल्हन की कहानी सुनकर पुलिस भी रह गई शॉक्ड

खबर शेयर करें -

खबर राजस्थान के टोंक जिले से है। शादी करने के बाद नई बहू का स्वागत करना तो दूर, दोनो समधन में झगड़ा हो गया। हालात ये हो गए कि दुल्हन की मां ने दूल्हे की मां को डंडों से पीटा।

दूल्हा और दुल्हन सुहागरात मनाने की तैयारी करते इससे पहले उनको पुलिस थाने जाना पड़ गया। दोनो एसपी के पास पहुंचे और अब एसपी ने कहा कि नियमानुसार दोनो को सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जहर का स्वाद' चखने के चक्कर में 4 सहेलियों की मौत, एक बची

लव-अफेयर के बाद की थी कोर्ट मैरिज

दरअसल टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र में रहने वाले 21 साल के शिवराज ने बीस साल की प्रियंका से कोर्ट मैरिज की। दोनो काफी समय से प्रेम में थे और शादी कराने के लिए अपने अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन लड़की का परिवार नहीं मान रहा था तो बुधवार को दोनो ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी में शिवराज के परिवार के कुछ लोग भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  'जहर का स्वाद' चखने के चक्कर में 4 सहेलियों की मौत, एक बची

दुल्हन को मां ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा

दोनो अपने नए जीवन की शुरुआत करते इससे पहले दोनों को पुलिस की शरण में जाना पड़ा। शादी के तुरंत बाद लड़के की मां को लड़की की मां ने बुरी तरह से पीट दिया। लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। दोनो दूनी थाने पहुंचे और वहां से फिर एसपी ऑफिस गए। एसपी के पास जाकर सुरक्षा की मांग की है कपल ने। एसपी ने कहा कि दोनो कपल के बारे में लोकल थाना पुलिस और अधिकारियों को मदद के लिए कहा गया है।