सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हल्दूचौड़ में गुरुवार से तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 267 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच, मुफ्त उपचार और परामर्श प्राप्त किया। पहली बार स्थानीय स्तर पर एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलने से क्षेत्रवासियों ने बड़ी राहत महसूस की। शिविर का औपचारिक उद्घाटन लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रश्मि पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। वहीं सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने आश्वस्त किया कि हल्दूचौड़ सीएचसी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।
सीएचसी की मूलभूत व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सीएमओ डॉ. रश्मि पंत को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड सुविधा, नियमित प्रसव सेवा, लैब जांच की निरंतर उपलब्धता और आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने की मांग की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने फिलहाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार कन्याल की तैनाती हल्दूचौड़ में बनाए रखने का आश्वासन दिया, जिसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार कन्याल, ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता सिंह, सांसद प्रतिनिधि बालम सिंह बोरा, डॉ. कुमुद पंत, डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. सी.एस. टोलिया, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. दिशा, डॉ. कनिका पंत, मदन मेहरा, हरीश फोलोरिया, मदन गोस्वामी समेत कई जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गंगारामपुर में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक हादसे में मौत, अज्ञात वाहन या जानवर से टक्कर का अंदेशा