कैंची धाम आये दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, तीन घायल

खबर शेयर करें -

दिल्ली से उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार मंगलवार शाम को खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। काठगोदाम पुलिस की तत्परता से तीनों श्रद्धालुओं की जान बच पाई।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली भजनपुरा के डी-11, संजय मोहल्ला निवासी मोहित मिश्रा अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा एवं पुत्र जितिशा के साथ नैनीताल के कैंची धाम दर्शन के लिए आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी की तलवार से निर्मम हत्या का मामला: फांसी की सजा के खिलाफ अपील पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा

तीनों मंगलवार को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी आई-20 कार गुलाबघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बड़ी अनहोनी होने से टल गयी और तीनों कार में फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

लोगों ने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। काठगोदाम के थाना प्रभारी प्रमोद पाठक की अगुवाई में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही तीनों को हल्द्वानी स्थित ब्रजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल पुलिस की तत्परता से तीनों की जान बच पायी।

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad