ट्रैन से हल्द्वानी पहुंची महिला यात्री का चोरों ने ट्रॉली बैग काट नकदी और लाखों रुपए के जेवरात पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस से हल्द्वानी पहुंची रामनगर निवासी एक महिला यात्री का चोरों ने ट्रॉली बैग काट दिया. इसके बाद उसमें रखी नकदी और लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है. महिला की तहरीर पर जीआरपी काठगोदाम ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है की घटना 24 अप्रैल की है, लेकिन जीआरपी पुलिस ने 5 दिन बाद मामला दर्ज किया है.

नैनीताल जिले के खताड़ी रामनगर की निवासी फरहीन पत्नी मोहम्मद मोनिस ने जीआरपी काठगोदाम को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ लखनऊ से हल्द्वानी आ रही थीं. लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस में ट्रेन की कोच संख्या एम-01 में उनकी सीट आरक्षित थी. ट्रेन जब हल्द्वानी स्टेशन पहुंची तो दो अनजान लोगों को उसने कोच में देखा, जहां उनकी गतिविधियां संदेश लग रही थीं.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के ‘50 तारे’ अंतरराष्ट्रीय मंच पर: उर्वशी की पहल से बदलेगी बेसहारा बच्चों की तकदीर

कुछ देर बाद उनके साथ दो अन्य लोग भी कोच में आ गए. इसी बीच उन्होंने फरहीन के माता-पिता को भी बातों में उलझा लिया. ट्रेन से उतरने के बाद महिला जब घर पहुंची, तो देखा कि उसका ट्रॉली बैग कटा हुआ है. उसमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी भी गायब थी. पूरे मामले में पीड़िता ने काठगोदाम जीआरपी में मामला दर्ज कराया है. जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना में दस्तारें दीं, अब खून देकर बचा रहे ज़िंदगियां — किच्छा के हरविंदर बने इंसानियत की मिसाल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसे ही चार-पांच लोगों ने रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रही सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे. महिला टाटा मैजिक वाहन में सवार थी. उस महिला ने भी हल्द्वानी कोतवाली में भी तहरीर दी है. वहीं ट्रेन में हुई इस घटना के बाद जीआरपी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की हर्षा ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में हासिल किए 100% अंक; बिना ट्यूशन 500 में से 500 लाकर बनीं मिसाल