लालकुआं: कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो दोस्त दुर्घटनाग्रस्त; एक की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी से खरीदारी कर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक एक कंटेनर से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा आज दोपहर डिपो नंबर पांच के पास उस समय हुआ, जब दोनों युवक आगे चल रहे एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं नगर निवासी अमन सिंह (30 वर्ष) और अमन गुप्ता (28 वर्ष) हल्द्वानी से कपड़ों की शॉपिंग कर बाइक से वापस लौट रहे थे। ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ गई। इस घटना में अमन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल अमन सिंह को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, अमन सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad