उत्तराखंड : गुलदार के हमले से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ के रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे को आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मृतक बच्चे की पहचान अंकित के रूप में हुई है।

घटना के समय कुछ बच्चे साथ मिलकर कंचे खेल रहे थे। खेलते हुए एक कंचा कुछ दूर जा गिरा जिसा लेने अंकित जा ही रहा था, तभी पीछे से घात लगाए हुए गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  सात साल के इश्क के बाद जब शादी से मुकरा प्रेमी, तो प्रेमिका ने कोतवाली गेट पर ही चप्पलों से उतारा इश्क का बुखार

जिसके बाद सभी बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिजन घायल अंकित को बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र वाले उत्तराखंड में बीते काफी लंबे समय से गुलदार के हमले सामने आ रहे है। अकेले 2023 में वन्य जीवों और इंसानों के बीच कई टकराव दिखाई दिए। जिनमे 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें से गुलदार द्वारा 13 लोगों की जान गंवाई है। वहीं इस टकराव में कुल 82 गुलदार भी मारे जा चुके हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग में बीते 8 सालों में 7 लोगों को इन हमलों के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है

यह भी पढ़ें 👉  NEET में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान करेगा भाजयुमो: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपायुमो की विशेष मुहिम, घर-घर जाकर अभ्यर्थियों का करेगी अभिनंदन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट: 7 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, सफर पर निकलने से पहले जानें IMD का ताजा अपडेट