उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी

कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून के पुलिस कप्तान को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। बता दें कि चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल इसी साल आईपीएस प्रमोट हुए हैं। उन्हें अब प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- 'बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान