उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने की संभावना, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और चंपावत में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि दून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कहीं-कहीं पर भूस्खलन एवं सड़कों के बंद होने की आशंका भी है। सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

उधर, दून में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री कम हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री रहा। दून के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

यह भी पढ़े 👉लालकुआं : सास ने बहु के साथ मारपीट कर फेंका गर्म पानी, बुरी तरह झुलसी बहु
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड : 100 रुपए के लेनदेन में युवक को मौत के घाट उतार डाला, खेत में काम किए के पैसे मांग रहा था आरोपी

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad