लालकुआं : सास ने बहु के साथ मारपीट कर फेंका गर्म पानी, बुरी तरह झुलसी बहु

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में निवास करने वाली विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गर्म पानी पेट में पड़ने के चलते बुरी तरह झुलस गयी, मौके पर पहुंची भारी संख्या में महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी, तथा घायल विवाहिता की सास पर बहू को जलाने का आरोप लगाया। देर शाम पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में एकत्रित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता पूजा की सास चंपा देवी ने अपनी बहू पूजा के पेट में गर्म पानी गिरा कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है, महिलाओं ने यह भी बताया कि पीड़िता का पति रोजाना शाम को नशे में धुत होकर घर आता है और पत्नी पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटता है।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

पीड़िता पूजा के अनुसार उसकी सास उसे अक्सर बेवजह मारती पीटती रहती है, तथा पति भी उसका उत्पीड़न करता है, पीड़िता के अनुसार उसका मायका बिहार प्रदेश के गया में है तथा पति और सास के व्यवहार से वह अत्यंत आहत है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

यह भी पढ़े 👉रुद्रपुर: स्कूली बस की चपेट में आकर मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव

पीड़िता ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि मामले में उपनिरीक्षक वंदना चौहान ने पीड़िता की सास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जल्द ही पीड़िता की मदद करते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad