उत्तराखंड : आग की चपेट में आईं 22 झोपड़ियां जलकर राख, यहां निवासरत करीब 23 परिवार करते थे कूड़ा बीनने का काम

खबर शेयर करें -

देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आज सुबह आग की चपेट में आईं  22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस भीषण अग्निकांड से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आए आठ-नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए जिसने आग को और विकराल बना दिया,  करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार यहां निवासरत करीब 23 परिवार  कूड़ा बीनने का काम करते हैं और आज सुबह कुछ लोग तांबे का तार जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे इसी बीच ये भीषण अग्निकांड हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द