हल्दूचौड़ में उत्तरायणी कौतिक 8 जनवरी से, आशा नेगी और जितेन्दर तोमक्याल करेंगे प्रस्तुति

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौतिक 2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे और उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि यह कौतिक 8 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में शराब की 'होम डिलीवरी' करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 49 पव्वे, नेटवर्क ध्वस्त

🎭 मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम

  • आयोजन अवधि: 8 से 14 जनवरी।

  • कलाकार: इस कौतिक में स्थानीय कलाकारों के अलावा, स्वर कोकिला आशा नेगी और जितेन्दर तोमक्याल भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

  • अन्य आकर्षण: मेले में झूले, भूत बंग्ला और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।

  • खेल प्रतियोगिताएं: गुरुवार (आज) सुबह 8 बजे से बच्चों की खो-खो, कबड्डी समेत तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पसरा मातम: गोरापड़ाव हादसे में घायल दूसरे युवक अयान ने भी तोड़ा दम, एक ही मोहल्ले के दो चिराग बुझे

इस दौरान संस्था के पदाधिकारी जैसे कीर्ति पाठक, दिनेश पाण्डे, भोला ककल्टिया, देवेश गुणवंत, त्रिभुवन उप्रेती, इंदर सिंह बिष्ट, कैलाश दुम्का, भुवन पवार, प्रकाश गुरुरानी, नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेठा, रवि राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ सुहाना: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कमरों के दाम आधे होने से उमड़े पर्यटक

Ad