जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार: तीन दिवसीय कार्यक्रम का प्रचार तेज

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार” का प्रचार-प्रसार पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से किया जा रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने और बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की मांग को मजबूती देने की अपील की। इस दौरान बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथयाल, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लौटनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौलापार अर्जुन बिष्ट, नीरज रैकवाल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों से भेंट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SDM खुद मरीज बनकर पहुँचीं और पकड़ा फर्जी डॉक्टर; अवैध दवाओं के साथ तमंचा और बारहसिंघा के सींग बरामद

संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम शहीद स्मारक बिंदुखत्ता में 4 मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 मई 2026 तक चलेगा। 4 मई को प्रातः 8:00 बजे से क्रमिक अनशन शुरू होगा, जिसका समापन 6 मई को एक विशाल जनसभा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह एवं शाम अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकार एवं उसके प्रतिनिधियों को बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने तथा वन अधिकार कानून 2006 के विषय पर खुली चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं की आड़ में चुनावी खेल? अलका पाल बोलीं—भाजपा की बड़ी रणनीति बेनकाब”

जनसंपर्क अभियान में उमेश चंद्र भट्ट, एडवोकेट बलवंत बिष्ट, भुवन शर्मा, बलवंत संभल, बसंत पांडे, भूपेश जोशी, कुंवर सिंह पवार, अर्जुन नाथ गोस्वामी, नवीन चंद्र जोशी, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक दीपक नेगी, रणजीत सिंह गाड़िया सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने वीडियो जारी कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।