पत्नी समझाती रही, पर नहीं माना… सेवानिवृत्त अधिकारी, रिसीव कर ली फ्रॉड कॉल और खाते से 8.42 लाख हो गए साफ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,देहरादून। बैंक ऑफ इंडिया से स्पेशल असिस्टेंट पद से सेवानिवृत्त एक वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगों के जाल में फंस गए। पत्नी बार-बार चेताती रहीं कि यह फ्रॉड कॉल है, लेकिन उन्होंने सलाह नहीं मानी और खाते की गोपनीय जानकारी साझा कर बैठे। नतीजा—खाते से 8.42 लाख रुपये उड़ गए।

आरकेडिया ग्रांट, प्रेमनगर निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को एक अज्ञात कॉलर ने स्वयं को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और झांसा दिया कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया गया है, जिसे अब ऑनलाइन अपडेट करना होगा। कॉलर के बहकावे में आकर उन्होंने खाते और डेबिट कार्ड की सभी जानकारी बता दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी की तलवार से निर्मम हत्या का मामला: फांसी की सजा के खिलाफ अपील पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा

पत्नी ने बीच में कई बार कहा कि कॉल संदिग्ध है, लेकिन प्रेम सिंह ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद ठग ने उन्हें एपीके फाइल भेजकर एप डाउनलोड करवाया और बैंक डिटेल्स भरवाईं। थोड़ी देर बाद कॉलर ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

अगले दिन 28 नवंबर को दोबारा संपर्क करने का आश्वासन देकर ठग गायब हो गया। जब खाते की जांच की गई तो 8.42 लाख रुपये उड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर

पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांच जारी है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad