उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल, हरीश रावत ने हरक सिंह को फोन कर कहां आप तो मेरे भाई हो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच तकरार किसी से छुपी नहीं है. हरीश रावत जब भी बीजेपी पर कटाक्ष करते हैं, उसमें हरक सिंह का नाम लेना नहीं भूलते. लेकिन, इन सबके बीच एक नया नजारा सामने देखने को मिला है.
यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस सदस्यता लेने के लिए अब शराब से दूर रहना होगा, आवेदन-पत्र में ये 10 शर्तें शामिल
दरअसल, हरीश रावत रामनगर के चुकुम गांव में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान हरीश रावत ने पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल को मंत्री हरक सिंह रावत को फोन लगाने को कहा. हरक सिंह रावत से फोन पर बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि ‘आपदा के समय सांप और नेवला एक साथ आ जाते है, आप तो मेरे भाई है’.
यह भी पढ़े 👉 हरक का सरकार से टकराव बढ़ा, कैबिनेट के फैसले पर असहमति जता दी
बातचीत के दौरान हरीश रावत ने दोनों चुकुम और सुंदरखाल गांवों के पुनर्वास की फाइल को धक्का लगाकर आगे बढ़ाने की बात कही. इस दौरान यशपाल आर्य ने भी हरक सिंह रावत से बात की है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

