उत्तराखंड : रात को हुई भरी बारिश के चलते यहां खेत सरकने से गिरे मलबे में हुई 4 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सभी जगह बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. देहरादून-हरिद्वार से लेकर पहाड़ों तक लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. कल रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रोड पर फटा में हुए एक हादसे में चार लोगों ने जान गवां दी.

गुप्तकाशी से 14 किलोमीटर आगे फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरे से लगते हुए एक कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ लोगों ने टेंट लगाये हुए थे. रात को हुई भरी बारिश से टेंट के पीछे का खेत खिसक गया, जिसने टेंट को पूरी तरह मिट्टी में दबा दिया. मलबे में चार लोगों के दबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बचाव कार्य शुरू किये गए तो शुक्रवार की सुबह सुबह होने तक बचावकर्मियों ने मलबे से चारों लोगों का मृत शरीर बरामद किया.

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

फाटा हैलीपैड के पास हुआ भयानक हादसा

केदारनाथ रोड पर फाटा हैलीपैड के पास हुए इस भयानक हादसे में चारों मृतक नेपाली नागरिक हैं. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. भारी बारिश के बीच, शुक्रवार सुबह करीब 1 से 1:30 बजे के बीच फाटा हैलीपैड के पास में ही खाट गदेरे के पास में हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया था. जहां लोगों को मलबे से निकालने का काम शुरू किया गया. बचाव कार्य में बारिश के लगातार खलल डालने के बाद सुबह तक चार लोगों के शव मलवे से बरामद किये गए.

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी अजय गणपति का औचक निरीक्षण: चेकिंग में लापरवाही और कंट्रोल रूम को गुमराह करने पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 से जवाब तलब

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - अलका पाल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें