नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता। सिडकुल स्थित कंपनी से ड्यूटी पूरी कर देर रात घर लौट रहे बिसोटा गांव निवासी पवन सिंह के साथ मारपीट, नगदी लूटने और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मच्छीझाला के पास तीन युवकों ने उन्हें रोककर चाकू दिखाया, जेब में रखी नगदी छीन ली और जबरन कपड़े उतरवाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर झनकट निवासी दीपक व मनोज भाटिया तथा बेरिया घाट निवासी गोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशे के कारोबार और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर गरमाया माहौल
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में नानकमत्ता कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध स्मैक व नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिसके कारण ऐसी आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। धरने के दौरान तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं छाते लेकर डटी रहीं। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान जमुना देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दया किशन जोशी और ग्राम प्रधान नरेश सिंह राणा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर खुला धरना
कोतवाल संजय पाठक ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में नशे के नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया। विधायक भुवन कापड़ी और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि तय सीमा में गिरफ्तारी न होने पर वे पुनः उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कोतवाली के सामने 'टेंपो चालकों का गुंडाराज'! कानून की नाक के नीचे सड़क बनी अराजकता का अड्डा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल