काशीपुर को धूल मुक्त और स्वच्छ बनाने की मुहिम में महापौर दीपक बाली का एक और बड़ा कदम

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से नगर निगम को मिली उत्तराखंड की पहली पूर्ण इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीन, महापौर दीपक बाली ने दिखाई हरी झंडी

राजू अनेजा, काशीपुर।सड़कों पर उड़ती धूल, जाम नालियां और पारंपरिक सफाई व्यवस्था से जूझ रहे काशीपुर के लिए सोमवार का दिन नई शुरुआत लेकर आया। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 38 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक पूर्ण इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीन को जनता को समर्पित कर दिया। महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त, पार्षदों, अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर निगम के अनुसार यह मशीन उत्तराखंड में अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक रोड स्वीपर मशीन है, जो एक साथ सड़क सफाई, धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग और वैक्यूम तकनीक से कचरा संग्रहण जैसे कई कार्य करेगी। खास बात यह है कि यह मशीन बारिश के दौरान भी प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम है।

धूल के महीन कणों पर भी रहेगी नजर

मशीन में पीएम-2.5 और पीएम-10 धूल नियंत्रण की आधुनिक तकनीक लगी है, जिससे सड़कों पर उड़ने वाली महीन धूल को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा, शोर भी कम होगा और ईंधन पर होने वाला खर्च भी बचेगा। नगर निगम का दावा है कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

‘मुख्यमंत्री के सहयोग से बदल रही काशीपुर की तस्वीर’

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 2 जुलाई तक पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट', मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन से काशीपुर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और स्वच्छ काशीपुर बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। रोड स्वीपर मशीन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम और भी आधुनिक इलेक्ट्रिक मशीनें खरीदेगा, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा नगर निगम के खर्च में भी कमी आए।

स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों को मिलेगा फायदा

नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नई मशीन केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि धूल नियंत्रण के जरिए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान को नई गति मिलेगी।
रोड स्वीपर मशीन के शुभारंभ के अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मुक्ता सिंह, अभिषेक गोयल, अर्बन बैंक अध्यक्ष अजय टंडन, अशोक पैगिया, पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी तथा मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि अपूर्व मिश्रा, अंशुल गुप्ता, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी को मजबूत करती अलका पाल ने फिर बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा, दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ थामा हाथ
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बीमारी से तंग आकर पति ने दवा में मिलाकर पिलाया था जहर; 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार