दामाद की हत्या कर थाने पहुंचा ससुर, कहा-पति-पत्नी के झगड़े में हो गई मौत

खबर शेयर करें -

जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुनवारा में बीती देर रात एक व्यक्ति ने अपने दामाद लोहे की मोटी राड (सब्बल) से हमला करहत्या कर दी और शुक्रवार सुबह थाने पहुंच गया. उसने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े में दामाद की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ससुर ने ही अपने दामाद की हत्या की है.

अमदरा थाना पुलिस के अनुसार, कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव निवासी 25 वर्षीय राकेश पुत्र गोकुल साहू गुरुवार को वह अपने ससुराल घुनवारा आया था. रात को सभी खाना खाकर सो गए. दामाद ससुराल में घर के बाहर सो रहा था. वह रात लगभग एक बजे उठा और घर में जाकर पत्नी के साथ विवाद करने लगा. पुलिस के अनुसार झगड़े की आवाज सुनकर ससुर 50 वर्षीय गोपी पुत्र दादू साहू पीछे से पहुंचा और दामाद के सिर पर लोहे की सब्बल से सिर पर वार कर दिया, जिससे दामाद राकेश साहू की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद आरोपित ससुर थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में पति दरवाजे की चौखट में गिर गया, जिससे उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

थाना प्रभारी आरपी पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पूछताछ की तोहत्या (Murder) कांड का खुलासा हुआ. पुलिस (Police) ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी पाठक ने बताया कि शुरुआत जांच में पता चला है कि मृतक राकेश साहू का चार साल पहले गोपी साहू की लड़की से विवाह हुआ था, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. रोजाना पारिवारिक झगड़े के कारण मृतक की पत्नी बीते 28 मार्च को बड़ागांव से घुनवारा अपने मायके आ गई थी. बीती रात उनके बीच फिर विवाद हुआ. इसी दौरान ससुर ने दामाद पर हमला कर उसकीहत्या (Murder) कर दी. पुलिस (Police) ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें