ना किसी को बुलाया ना किसी को जाने से रोका – अजय भट्ट

लालकुआं: केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के सवाल पर कहा कि हमने पहले ना किसी को बुलाया था और अब ना किसी को जाने से रोका।
यह भी पढ़े- कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद संजीव आर्य का बयान अभी तो मूल वापस आया है भर-भर कर ब्याज वापस आएगा
यह बात अजय भट्ट ने लालकुआं में भाजपा नेता हेमंत नरुला के प्रतिष्ठान पर दीवार लेखन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि आज कांग्रेस में जाने के बाद यशपाल आर्य सकूंन में होने के बात कह रहे है। लेकिन यह बात समझ में नही आ रही है कि वह जब पांच साल पहले भाजपा में आए थे तब ना जाने उन्हें कांग्रेस में क्या दिक्कत दी। और आज कांग्रेस में क्या परिवर्तन हो गया की उन्हें सकून आने लगा। जबकि कांग्रेस के शीर्ष से लेकर स्थानीय स्तर के कांग्रेस में कोई भी परिवर्तन नही दिखाई दे रहा है। उन्होने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए वह प्रयासरत है। वन भूमि होने के कारण कुछ अडंचनें आ रही है। जिनका भी निस्तारण किया जाएगा। लालकुआं नगर पंचायत के विस्तारीकरण को लेकर भी राज्य सरकार गंभीर है। इससे पूर्व उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन कार्यक्रम में दीवार पर कमल के फूल का स्लोगन बनाया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, दीपक जोशी, भाजपा नेता हेमंत नरूला, लक्ष्मण खाती, चौधरी सर्वदमन सिंह, डा0 राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, अरुण बाल्मिकी, संजय अरोरा, बॉबी सम्मल, हरीश नैनवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

