नैनीताल : छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अंतिम विदाई में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सैनिक अजय नेगी तीन दिनों की छुट्टी के बाद रुड़की जाते समय हरिद्वार में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र के जौरासी गौणा निवासी बंगाल रेजीमेंट के जवान अजय नेगी अपनी छुट्टियों पर घर आए हुए थे। बीते रविवार को अपनी तीन दिनों की छुट्टी के बाद जब वह रुड़की जा रहे थे, तब हरिद्वार में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। पत्नी रितु नेगी और मां मुन्नी देवी ने अपने लाल को खोने का दुख सहन नहीं कर पाईं और बिलख उठीं।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

अंतिम विदाई में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अजय नेगी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर सैकड़ों लोग जुट गए। पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम ले जाया गया, जहां उनके भाई सैनिक लकी नेगी को 19 कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा तिरंगा सौंपा गया। नम आंखों से विदाई देते हुए वहां मौजूद लोगों ने ‘अजय नेगी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। शहीद अजय नेगी वर्तमान में हरियाणा के हिसार कैंट में कार्यरत थे और उन्होंने पांच वर्ष पूर्व सेना की बंगाल रेजीमेंट में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू