पार्टी ने मौका दिया तो भारी मतों से काशीपुर विधानसभा सीट विजयी कर पार्टी की झोली में डाल देंगे-राम मेहरोत्रा

काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार है राम मेहरोत्रा

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार राम मेहरोत्रा ने कहा कि इस बार अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो प्रचंड वोटो के साथ काशीपुर सीट विजई कर पार्टी की झोली में डाल देंगे।

यहां प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की भौगोलिक स्थिति वह अच्छी तरह से वाकिफ है उन्होंने कहा कि पार्टी के सिपाही होने के नाते उनका भी दावेदारी करने का पूरा हक है यदि पार्टी इस बार काशीपुर विधानसभा से उन्हें चुनावी रण में उतरने का मौका देती है तो यह चुनाव जीतकर काशीपुर को मॉडल रूप में विकसित करने का भरपूर प्रयास करेंगे ।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को लेकर वह जनता के बीच पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि काशीपुर के प्रत्येक गली मोहल्ले पर जनसंपर्क के दौरान यहां की जनता का प्यार होने मिल रहा है यहां की जनता इस बार उन्हें सेवा का मौका देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस बार प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होगी और अपना परचम लहराएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad