पुलभट्टा : पुलिस ने 45 जिंदा कछुओं के साथ दो वन्यजीव तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

45 जिंदा कछुओं के साथ पुलभट्टा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी से कछुओं की खेप लाकर जनपद में सप्लाई करते थे. पुलभट्टा थाना पुलिस टीम ने वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से टीम ने 45 जिंदा कछुए बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  दुख की घड़ी में अमित सक्सेना के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पुत्र के निधन पर जताया गहरा शोक

पुलिस ने सभी कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द दिया. वन विभाग ने कछुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से वन्य जीव की तस्करी की सूचना मिल रही थी. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कल देर रात यूपी बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया तो एक बाइक में दो युवक आते हुए दिखाई दिए. रोकने पर बाइक सवार घबरा गए और बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे. तभी टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: हृदय गति रुकने से 22 वर्षीय युवक अजय सिंह का आकस्मिक निधन; परिवार का इकलौता चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस ने बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 45 जिंदा कछुए बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनतोष विश्वास निवासी किच्छा और ज्योतिष गाइन निवासी किच्छा बताया. दोनों यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं. जो यूपी से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में कछुओं की सप्लाई करते थे.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खूनी संघर्ष में युवक की हत्या; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन दबोचे गए