पूर्व सांसद एवं काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार बलराज पासी ने नगर निगम मार्केट में किया जनसंपर्क

काशीपुर। पूर्व सांसद एवं काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार बलराज पासी ने नगर निगम मार्केट में पहुंचकर व्यापारियों के साथ जनसंपर्क किया इस दौरान व्यापारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़े 👉 करवाचौथ पॉलिटिक्स : कांग्रेस ने महिलाओं को फ्री में मेहंदी लगा किया महंगाई के खिलाफ विरोध का अनोखा प्रदर्शन
यहां नगर निगम मार्केट में पहुंचे पूर्व सांसद एवं काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार बलराज पासी ने यहां के व्यापारियों से शिष्टाचार मुलाकात की तथा भाजपा सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के बारे में बताया इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में काबिज होने जा रही है उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह काशीपुर को मॉडल रूप बनाकर काशीपुर की फिजा बदल कर रख देंगे उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र से उनका बहुत पुराना रिश्ता रहा है आज भी काशीपुर के किसी भी गली मोहल्ले में पहुंचते हैं तो वहां के लोगों का प्यार उन्हें मिलता है तथा काशीपुर की जनता का यही प्यार और आशीर्वाद उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

