बहन ने खुद चुनी दर्दनाक मौत, लेकिन भाई ने जो बात बताई वो थी हैरान करने वाली

खबर शेयर करें -

राजस्थान के जोधपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां बीए फाइनल की इयर की एक छात्रा ने अपने घर की रसाई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ​लेकिन उसके भाई को शक है कि अंतिम समय में जो सहेली उसके साथ घर आई थी। उसने कुछ ऐसा किया जिससे बहन को मरना पडा। या फिर उसे मारकर लटका दिया गया। जिसको लेकर ने अज्ञात हत्यार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अचरज की बात यह भी है कि जो सहेली घर आई थी उसे मृतका का भाई पहचानता नहीं है।

भाई घर में सोता रहा और उसको कुछ पता नहीं चला
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी के अनुसार फतेहसागर के पास रहने वाले अजय चौहान की पुत्री भाग्यश्री 23 अप्रेल को अपने घर की रसेाई में लटकी मिली थी। ​इसको लेकर उसके भाई हर्ष ने पुलिस को रिपोर्ट दी है जिसमें बताया कि छह बजे जब वह घर आया तो भाग्यश्री घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद वह एक लडकी के साथ घर आई थी। जिसे वह नहीं जानता था। हर्ष खुद कोचिंग से आया था इसलिए सो गया। सात बजे उसके पिता घर आए। उन्होंने आवाज लगाई तो भाग्यश्री का उतर नहीं मिला। कमरा खुला था। लेकिन रसोई बंद थी। उन्होंने खिडकी से देखा तो भाग्यश्री रसोई में फंदे से लटक रही थी। जिसके बाद पिता पुत्र उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

आखिर भाई को सहेली पर क्यों हो रहा शक 
हर्ष ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 23 अप्रेल की शाम 6 बजे जब वह घर आया था तो भाग्यश्री घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद वह अपनी एक सहेली के साथ आई। जिसे वह नहीं जानता था। पुलिस को हर्ष ने बताया कि वह थका होने से सो गया था। सात बजे उसके पिताजी आए तो उन्होंने उसे आवाज तो वह उठकर रसोई की तरफ गया और दरवाजा तोड कर भाग्यश्री को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। हर्ष को इस बात का शक है कुछ तो ऐसा उस लडकी ने किया होगा जिसकी वजह से उसकी बहन मर गई। थानाधिकारी का कहना है कि हम भाग्यश्री की सहेलियों से पूछताछ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित