भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद ने थामा कांग्रेस का हाथ तो कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार हुए भाजपा के

खबर शेयर करें -

लाल कुआं। चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही दोनों दल एक दूसरे पर इतने हावी हैं कि एक दूसरे के वोट बैंक पर सेंध लगाने में जुटे हुए हैं  भाजपा के दिग्गज नेता ललित आर्य ने आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की वहीं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज: 1 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी; न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक उतरेंगे खिलाड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के बाद पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा गौलापार, चोरगलिया मंडल के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा: 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं

वहीं लालकुआं में कांग्रेस को उस समय लगा झटका जब लालकुंआ नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad