मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार में दो बच्चों की मां ने उठा दिया यह हैरान कर देने वाला कदम

डिजाइन फोटो
- दो बच्चों की मां है महिला
- इंटरव्यू होने का हवाला देकर घर से भागी महिला
चेन्नई : मिस्ड कॉल की वजह से शुरू हुए प्यार में दो बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर एक युवक से शादी कर ली। हालांकि बाद में पोल खुलने से न युवक उसे अपने पास रखने को तैयार है और ना ही उसका पहला पति और परिवार।यह मामला तमिलनाडु के नेललै जिले के सेरन महादेवी गांव का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेरन महादेवी गांव के एक मजदूर की शादी 10 साल पहले पालयमकोटाई कृष्णापुरम में रहे रहे अपने किसी रिश्तेदार की बेटी से हुई। मजदूर ने बचपन में माता-पिता के गुजर जाने के बाद रिश्तेदारों के पास पली-बड़ी महिला से शादी के लिए दहेज में कुछ भी नहीं लिया। अब उन्हें 8 साल का बेटा और चार साल की एक बेटी है।
इसी क्रम में करीब डेढ़ साल पहले महिला को एक मिस्ड कॉल आया, तो उसने वापस फोन किय। वह नंबर कायत्तार जिले के एक युवक का था और इसी दौरान बातों-बातों में उनकी दोस्ती हुई जो आगे जाकर प्यार में बदल गया। प्यार के नशे में चूर महिला ने युवक से शादी तो कर ली, लेकिन उसके शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने की बात छिपाकर रखी। वह जब भी प्रेमी से मिलने जाती तो मंगलसूत्र अपने बैग में छिपाकर रखती थी। इसी क्रम में 29 साल की महिला और 24 साल के युवक ने शादी की योजना बनाई
गत 20 जून को महिला पति को नागरकोविल शहर में एक इंटरव्यू होने का हवाला देकर घर से चली गई। बाद में वह प्रेमी के साथ तेनकाशी के निकट सुंदरपांडियनपुर गांव पहुंची और प्रेमी के रिश्तेदारों की मौजूदगी में उसने गत 24 जून को शादी कर ली। इस बात से अंजान महिला के पति ने सेरन महादेवी थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
प्रेमी के साथ शादी की कुछ तस्वीरों को महिला ने अपने फोन का स्टेटस रखा तो उसके रिश्तेदारों व परिवार को पता चला। उन्होंने तुरंत सेरन महादेवी पुलिस को और वहां से कयत्तार पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जब दोनों को बुलाकर पूछताछ की तो महिला के पहले से शादीशुदा और उसके दो बच्चे होने का खुलासा हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

