लड़की ने मंगेतर को डेट पर बुलाया, बोली- आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी और फिर…

खबर शेयर करें -

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की ने अपने मंगेतर की ह’त्या करने का प्रयास किया. दरअसल माता-पिता ने बेटी की शादी के लिए एक लड़का चुना जो लड़की को पसंद नहीं आया. फिर उसने लड़के को मिलने के लिए बुलाया.

मुलाकात के दौरान लड़की ने सरप्राइज देने के लिए लड़के को आंख बंद करने के लिए कहा और चा’कू से उसके गले पर हम’ला कर दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वो जिंदगी और मौ’त से जूझ रहा है.

यह घटना विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई. पु’लिस का कहना है कि घाय’ल रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी.  22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू हैदराबाद के CSIR में साइंटिस्ट हैं. रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था.

दोनों की सगाई हो चुकी थी और 20 मई को दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन पुष्पा यह शादी नहीं करना चाहती थी और अपने माता-पिता से इस शादी के लिए इनकार कर चुकी थी. लेकिन परिवार के लोग उस पर दबाव बना रहे थे.

रामुनायुडु सोमवार अपनी मंगेतर पुष्पा से मिलने अनकापल्ली गया हुआ था, जहां दोनों ने पहले शॉपिंग की फिर साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए. इसके बाद लड़की ने अपने मंगेतर को कुछ सरप्राइज देने के लिए कहा और उसकी आंखें अपने दुपट्टे से बां’ध दी और चा’कू से उसका गला रे’त दिया.

जिसमें वो गंभी’र रूप से घा’यल हो गया. मामला सामने आने के बाद लड़की ने रामू के घा’यल होने की झूठी कहानी पुलि’स को बताई कहा कि वो बाइक से गिर गया था. लेकिन घाय’ल रामू ने पु’लिस अपने बयान में घटना की पूरी जानकारी दे दी.

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह नायडू से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसे उसके माता-पिता ने चुना था. उसने कहा है कि उसने इसका विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसका विरोध नहीं सुना. फिर उसने बाजार से चाकू खरीदे और रामू पर जान’लेवा ह’मला कर दिया.
यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित