विवाद में पत्नी ने दांत से काटकर ले ली पति की जान, उसके बाद भाई के साथ भाग गई

खबर शेयर करें -

रोहतास। थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक महिला ने अपने पति के गर्दन पर दांत से काटकर कर हत्या कर दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। घटना के बाद आरोपित महिला मायके से आए अपने भाई व अन्य स्वजनों के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने मृतक 32 वर्षीय महर्षि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

दरवाजा खोलते ही लपक कर पकड़ लिया कान

घटना के संबंध मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि महर्षि सिंह शनिवार को करीब 11 बजे अपने भतीजे को स्कूल छोड़कर घर लौटे, तो उनकी पत्नी लवली देवी अपने कमरे में थी। भाई ने काफी आवाज लगाई, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोली। इसके बाद भाई ने आवेश में आकर बाहर से ही कुछ बोला, तो लवली ने दरवाजा खोला और उस पर टूट पड़ी। इस क्रम में महर्षि वहीं गिर गया और पत्नी ने उसके गर्दन पर दांत गड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसने अपने मायके सूचना दी, जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद उसके मायके भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना के सेवगार से उसके भाई और अन्य स्वजन आए जिनके साथ वह भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

इस घटना से लोग हतप्रभ :

बरना गांव की इस घटना को जिसने सुना दांत तले उंगली दबा ली। पत्नी द्वारा दांत से काटकर पति की हत्या शायद पहली ही घटना होगी। महर्षि की शादी दो वर्ष पूर्व उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में सुरेंद्र सिंह की पुत्री लवली कुमारी से हुई थी। उनकी 10 माह की एक बच्ची भी है। मृतक के गर्दन पर दांत से गड़ने का निशान जिसने भी देखा हतप्रभ रह गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतक महर्षि सिंह की हत्या के बाद उसकी मां गुलबास देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कहती है कि कोई पत्नी अपने पति की ही हत्या इतनी निर्ममता से कैसे कर सकती है । घटना के बाद हत्या की आरोपित मृतक की पत्नी ने अपने मायके सूचना देकर वहां से लोगों को बुलाया और उनके साथ चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

पुलिस के पहुंचने तक पत्नी हुई फरार

इस प्रक्रिया में डेढ़ से दो घंटे लग गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तबतक वह फरार हो चुकी थी। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।