शादी कर पत्‍नी को ऑर्केस्ट्रा में नचाने लगा, ग’र्भवती हुई तो खुला चौंकाने वाला राज

खबर शेयर करें -

मुजफ्फरपुर : ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मुजफ्फरपुर की युवती को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। फ‍िर आर्केस्ट्रा में नाचने को मजबूर कर द‍िया। युवती का आरोप है क‍ि नई लड‍़क‍ियों से दोस्‍ती कर आह‍िस्‍ता-आह‍िस्‍ता अपने जाल में फंसता है। फ‍िर झूठी शादी कर गलत इस्‍तेमाल करता है। इससे पहले वो तीन शाद‍ियां कर चुका है। बताते चलें क‍ि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आर्केस्ट्रा संचालक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौ’न शो’षण किया। मामले में पीडि़त युवती शिकारपुर थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार की। उसने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के एक गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

दो साल पहले गोपालपुर का एक युवक उसके गांव गया था और शादी का झांसा देकर नरकटियागंज लाया। यहां पर एक मंदिर में शादी रचाने के बाद गोखुला ले गया और आर्केस्ट्रा में नृत्य कराने लगा। इस बीच वह उसका यौन शोषण करता रहा। इधर, युवती जब गर्भवती हो गई तो उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जब युवती गर्भपात कराने से इन्कार की तो जान से मारने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

पीडि़त युवती का आरोप है कि आरोपित पहले से तीन शादियां कर चुका है। जब वह गर्भवती हुई तो अब उसको छोड़ कर चौथी शादी रचाने के चक्कर में हैं। उधर, एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच करा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित