11वीं के छात्र ने फंदे से लटककर की खुदकुशी: आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाया वीडियो, कहा— ‘मम्मी-पापा, ददा सॉरी… मैं सोचते-सोचते जा रहा हूं’

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जनपद के गणाईगंगोली तहसील के अंतर्गत आने वाले तल्ली नायल गांव से एक बेहद हृदयविदारक और दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम को उठाने से ठीक पहले छात्र ने अपने मोबाइल पर एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे देखकर और उसके आखिरी शब्दों को सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तल्ली नायल गांव निवासी अनुज नैनवाल (17 वर्ष) पुत्र जगदीश नैनवाल राजकीय इंटर कॉलेज नायल में 11वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने गया था, जहां उसने अज्ञात कारणों के चलते गले में रस्सी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब अनुज काफी देर तक सोकर नहीं उठा, तो परिजनों को चिंता हुई। स्वजनों ने जब उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए; अनुज का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया।

आखिरी वीडियो देख फफक पड़े परिजन:

घटना के बाद जब परिजनों ने अनुज का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें उसकी मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला। कैमरे के सामने रोते हुए अनुज के आखिरी शब्द थे— “मम्मी, पापा, ददा (भाई) सॉरी… मैं जा रहा हूँ, सोचते-सोचते जा रहा हूँ।” छात्र के इन आखिरी शब्दों ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद नम आंखों से सेराघाट में मृतक छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल छात्र के इस आत्मघाती कदम के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन और वीडियो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वियतनाम में हल्द्वानी की ममता उपाध्याय ने लहराया परचम: एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, दिग्गजों ने दी बधाई
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस का महाअभियान: एसएसपी के निर्देश पर लाउडस्पीकर और एम्पलीफायर की सघन जांच, उपकरण किए जा रहे सीज

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें