राजकीय चिकित्सालय में बनाए गए कोविड केयर सेंटर से 19 कोरोना संक्रमित भागे

खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश-यहां श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्र नगर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर से 19 कोरोना संक्रमित भाग गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कोविड केयर सेंटर से भागे कोरोना संक्रमितों में अधिकांश राजस्थान के यात्री हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार हुए कोरोना संक्रमितों की तलाश शुरू कर दी है।।

जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जनपद की सीमा पर मुनीकीरेती के कैलाश गेट तथा भद्रकाली चेक पोस्ट पर कोविड-19 की जांच रेंडम जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों अलग-अलग जांचों में राजस्थान व अन्य प्रदेशों के करीब 19 यात्रियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर में बनाये गए कोविड केयर सेंटर में भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डिलीवरी कंपनी के स्टोर में भीषण आग: शटर बंद होने से अंदर फंसे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत; लाखों का सामान जलकर राख

यह भी पढ़े 👉 कोरोना अपडेट – अब विवाह समारोह में 200 की जगह 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल

उन्होंने बताया कि 19 यात्री अचानक अस्पताल से लापता हो गए। इनमें अधिकांश यात्री राजस्थान के हैं। जबकि एक यात्री उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का बताया जा रहा है। डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर की ओर से नरेंद्रनगर थाने में फरार कोरोना संक्रमित यात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी यात्री ऋषिकेश की ओर गए हैं, जिसे देखते हुए संबंधित क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित यात्रियों के पते पर भी संपर्क साधा जा रहा है। बहरहाल, कोविड केयर सेंटर से 19 कोरोना संक्रमितों के फरार होने से पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

समाचार लिखे जाने तक पुलिस तथा तहसील प्रशासन की टीम ऋषिकेश व मुनिकीरेती क्षेत्र में फरार कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के भूरारानी में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 7 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर; रेरा और नक्शे के बिना प्लॉट न खरीदने की अपील