डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत, बहनों के सिर से उठा भाई का साया

खबर शेयर करें -

काशीपुर:

काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी अभिषेक यादव (पुत्र स्वर्गीय भूप सिंह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक जब गंगे बाबा रोड से गुजर रहा था, तभी एक बेहद तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की वैधानिक कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रहा है और फरार डंपर चालक की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप

अनाथ बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी बहनों का एकमात्र सहारा था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी तय हो चुकी थी। शादी के घर में भाई की असमय मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना