स्पोर्ट्स एकेडमी में फ्रिज से करंट लगने से 22 वर्षीय स्विमिंग कोच की मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतोवाला स्थित ‘स्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी’ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय स्विमिंग कोच की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब शाम को स्विमिंग ट्रेनिंग समाप्त करने के बाद कोच पानी पीने के लिए एकेडमी के किचन में गया और जैसे ही उसने फ्रिज का दरवाजा खोला, उसे तेज बिजली का करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं लालकुआं की 11 वर्षीय ईशानी: कलिंग महोत्सव में जीता प्रथम पुरस्कार, 'कलिंग राजश्री अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित

किचन में फ्रिज खोलते ही लगा करंट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विनय राही पुत्र मोहब्बेवाला (देहरादून) के रूप में हुई है। विनय एकेडमी में स्विमिंग ट्रेनर के रूप में काम करता था। गुरुवार शाम ट्रेनिंग के बाद जब वह किचन में रखे फ्रिज से पानी निकालने लगा, तभी अचानक आए बिजली के करंट से मौके पर ही गिर पड़ा। एकेडमी के सहकर्मियों ने तुरंत उसे क्लेमेनटाउन स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के धाम में तंत्र-मंत्र के दौरान 6 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत: गुस्साए परिजनों ने महंत और सेवादारों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनात्मक मौत का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस बात की भी तकनीकी जांच की जा रही है कि आखिर फ्रिज में इतना तेज करंट कैसे उतरा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में गैस रेगुलेटर बदलने को लेकर खूनी संघर्ष: दुकानदार और पत्नी पर मारपीट का आरोप, दो भाइयों के सिर पर मारा चूल्हा और तवा
Ad