लालकुआं में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 लोगों को मिला लाभ: विशेषज्ञों ने दी परामर्श, जांच और मुफ्त दवाएं
लालकुआं। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के विशेष प्रयासों से पुनर्नवा महिला समिति के तत्वावधान में राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 350 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया, मुफ़्त दवाइयां प्राप्त कीं और विभिन्न बीमारियों की जांच का लाभ उठाया। इस दौरान सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, डॉ. राजकुमार सेतिया, हेमंत पांडे, पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, मंजू बनकोटी और जानकी पोखरिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
शिविर में पी.एस.पी. अस्पताल और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों को गहनता से डॉक्टरी परामर्श दिया, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला, फिजिशियन डॉ. उत्तम, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बुधे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनन्द मिश्रा, जनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिनव बिष्ट, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एसके पाण्डे, डॉ. प्रतीक कौल, डॉ. मोनिका जोशी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चयनिका ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की इस जनहितकारी पहल की सभी उपस्थित अतिथियों और क्षेत्रवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


