नैनीताल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल कल 31जुलाई को रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई, 2024 की सायं को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 31.07.2024 से 01.08.2024 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 31.07.2024 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति से सम्मान लेकर काशीपुर पहुंचे दीपक बाली का जोरदार खैरमकदम! भव्य स्वागत से गदगद महापौर बोले- देवतुल्य जनता के सहयोग से अब देश में नंबर वन बनाएंगे काशीपुर

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 31.07.2024 (बुद्धवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खनन वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन की बड़ी राहत; गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन, मृतक स्वामियों के आश्रितों को भी मिला लाभ

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दिनांक 30 जुलाई, 2024

ह०- जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  पति की मौत के बाद अब चौखट बचाने को दर-दर भटक रही विधवा! थाने से लेकर एसएसपी और एसडीएम तक लगाई फरियाद लेकिन फिर भी न्याय का इंतजार

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मैरीनाटा