मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत: बाइक में दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/किच्छा। किच्छा नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 निवासी 50-Year-Old रमा (पत्नी स्व. सुरेश) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अचानक बाइक के पहिए में उनका दुपट्टा उलझ गया। दुपट्टा फंसने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं और उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा

हादसे के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें