हल्द्वानी में जलभराव से निपटने को प्रशासन का कड़ा रुख: ऊंचा पुल क्षेत्र में नालियों से हटाया गया अतिक्रमण, चली जेसीबी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कमर कस ली है। सोमवार को प्रशासन व नगर निगम ने ऊंचा पुल क्षेत्र में एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाते हुए सार्वजनिक नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी (JCB) की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही बंद पड़ी नालियों की तलीझाड़ सफाई और क्षतिग्रस्त हिस्सों के पुनर्निर्माण का कार्य भी त्वरित गति से शुरू करा दिया गया है, ताकि बारिश के पानी की सुगम निकासी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी पदमुक्त, पूर्व कैप्टन राकेश ध्यानी 6 साल के लिए निष्कासित

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में शुरुआती बारिश के साथ ही कई रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की शिकायतें सामने आने लगी थीं। जिला प्रशासन द्वारा किए गए निरीक्षण में यह बात स्पष्ट हुई कि कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने नालियों व जल निकासी के प्राकृतिक मार्गों पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। इसी वजह से बरसात का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और सड़कें व कॉलोनियां जलमग्न हो रही हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक नालियों पर कब्जा न करें, क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा होती है और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

‘अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिन भी क्षेत्रों से जलभराव की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। यदि कहीं भी नालियों पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे बिना किसी ढील के तत्काल हटाया जाएगा। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने दोहराया कि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नालियों पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अपना का साथ छूटा तो शराब के नशे में 30 मीटर ऊंचे आरओबी के गार्डर पर जा चढ़ा युवक, घंटेभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा