
राजू अनेजा,काशीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन विस्तार का संदेश दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को कांग्रेस का तिरंगा पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और रोजगार के घटते अवसरों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का भाजपा सरकार से मोहभंग हो रहा है और वे अपने भविष्य को लेकर कांग्रेस तथा राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
अलका पाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में स्थानीय उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही है, जिसके चलते युवाओं में असंतोष बढ़ा है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह ऐरी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में शुभम चौहान, कृष्णा कुमार, शिवदत्त, अक्षय कुमार, रवि सिंह, अमित, डालचंद, रवि शंकर, उदित कुमार, सुनील, आकाश, अनमोल, तरुण, गगन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, शेर सिंह, करण, शिवा, केशव, लखविंदर सिंह, तरुण शर्मा और कपिल कुमार समेत दर्जनों युवा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ताजा खबर
- पहले ही प्रयास में आयुष्मान ने हासिल की 1688वीं रैंक: नीट-यूजी में 646 अंक पाकर चमकाया नाम, अब एम्स पर है नजर
- खनन और वन विभाग की अनूठी पहल: रामनगर की 22 हेक्टेयर वन भूमि में होगी ‘संजीवनी वन’ की स्थापना, मुख्यमंत्री की नीति से ₹1200 करोड़ से अधिक का राजस्व
- हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक फरार
- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे: प्रदेशभर में 51,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य, ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान का आह्वान
- युवा संवाद की सियासत: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सीएम धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’, बोले— ‘अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेशल सेल, कांग्रेस काल में हावी था नकल माफिया’
- पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी प्रधान पति फरार
- मुंह से शराब की गंध से नहीं बनेगा ‘नशे में ड्राइविंग’ का केस, हाईकोर्ट ने तय की कानूनी कसौटी”
- आर्म्स एक्ट का केस अदालत में ढह गया, गवाह तक पेश नहीं कर सकी पुलिस… आरोपी बरी
- राजीनामे की कीमत 3500 रुपये! बाजपुर कोर्ट में नायब नाजिर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते दबोचा
- अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में बड़ा खेल! ऊधम सिंह नगर के 7 स्कूल-मदरसों पर धोखाधड़ी

