नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’, भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

खबर शेयर करें -

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार, 2 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
नदियों-नालों के उफान और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की गंभीर आशंका बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
शिक्षकों और स्टाफ के लिए भी रहेगा अवकाश, आवासीय स्कूलों को छूट
प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी 2 सितंबर को अवकाश मान्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्रों के लिए पढ़ाई और रहने की व्यवस्था एक ही परिसर के भीतर उपलब्ध है।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा