सगाई करने से नाराज पूर्व प्रेमिका निकली बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड, 5 लाख की सुपारी देने वाली युवती समेत 3 गिरफ्तार, मुठभेड़ में शूटर के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें -
देहरादून। कोतवाली पटेल नगर अंतर्गत बड़ोवाला क्षेत्र में 8 सितंबर को बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई प्राणघातक फायरिंग के सनसनीखेज मामले का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस खुलासे के अनुसार, सत्यम की पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान (निवासी ज्वालापुर) ही इस हत्या की साजिश की मुख्य मास्टरमाइंड निकली। सत्यम द्वारा किसी दूसरी युवती से सगाई करने और दूरी बनाने से नाराज होकर मालिया ने उसकी हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी प्रेमिका, बिचौलिए मोहित और शूटर अंकित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक शूटर अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
5 साल पुराना था प्रेम संबंध, सगाई से नाराज होकर रची हत्या की पटकथा
पुलिस के अनुसार, मालिया और सत्यम के बीच वर्ष 2020 से प्रेम संबंध था। वर्ष 2026 में सत्यम द्वारा दूसरी युवती से सगाई कर मालिया को ब्लॉक करने पर उसने सत्यम की फोटो व बैंक ऑफिस की जानकारी शूटरों को उपलब्ध कराई थी और 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए थे। 8 सितंबर को स्कूटी से जा रहे सत्यम को ओवरटेक कर बदमाशों ने गोली मार दी थी। 11 सितंबर की रात गोरखपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान भाग रहे शूटरों से चाय बागान के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान अंकित चौहान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली है तथा फरार शूटर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  तो क्या तमंचे के साथ रील बनाने का शौक मेहविश को पड़ा भारी? 22 वर्षीय युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल, खेल-खेल में चली गोली या कुछ और थी कहानी?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर