चंपावत में बड़ा हादसा: BSNL पोल खड़ा करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; तीन झुलसे

खबर शेयर करें -

चंपावत। पाटी ब्लॉक के जौलाडी क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल (BSNL) का पोल खड़ा करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में पोल पकड़कर खड़े चार मजदूर करंट की चपेट में आ गए। जिनमें से 19 वर्षीय युवक सुशील शाही पुत्र गौरव शाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

अचानक अनियंत्रित होकर बिजली लाइन से टकराया पोल

जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर बीएसएनएल के लिए नया पोल स्थापित करने का काम कर रहे थे। पोल उठाते समय अचानक अनियंत्रित होकर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना भीषण था कि सुशील शाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है और दो अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक ने धूमधाम से मनाया 105वां स्थापना दिवस: कर्मचारियों ने निकाली बैंकिंग जागरूकता रैली, सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान

प्रशासन ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और बिजली लाइन के नीचे कार्य कराने से पहले शटडाउन (Shutdown) लिया गया था या नहीं। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज लेकर पिता ने दिलाई थी बेटे को साइकिल, चोर उड़ा ले गया पीयूष की खुशियां; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा मासूम
Ad