लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं: जनपद में नशा उन्मूलन और अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस चौकी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंदुखत्ता क्षेत्र के 2 किलोमीटर ग्राउंड के पास एक ठिकाने पर छापेमारी की, जहाँ से अमित राय (निवासी वीआईपी गेट, लालकुआं) नाम के युवक को 219 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह बिंदुखत्ता निवासी सचिन कठैत और चंदन टाकुली के एक संगठित गिरोह के लिए काम करता है, जिन्होंने उसे अवैध शराब छिपाने और बेचने के लिए किराए का कमरा उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद, पुलिस ने पकड़े गए मुख्य अभियुक्त के साथ-साथ गिरोह के दोनों सरगनाओं के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा (FIR No-101/26) दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं गिरोह के फरार सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें