बेटे को विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी: मोटाहल्दू के ग्रामीण से हड़पे 5.15 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ग्रामीण को उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ठगों ने ₹5.15 लाख की ऑनलाइन चपत लगा दी। ठगों ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी दिखाए थे। पीड़ित की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंग्लैंड में बेटा- बहु , बाजपुर में अकेली मां... आधी रात घर में घुसे चोर, 5 लाख के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू (दुर्गापाल वर्मा) निवासी हीरा सिंह खोलिया ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए ठगों ने उन्हें झांसे में लेने के लिए कुछ फर्जी वीजा और नौकरी से जुड़े नकली दस्तावेज दिखाए, जिससे हीरा सिंह उन पर भरोसा कर बैठे। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पीड़ित से कुल ₹5.15 लाख की धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश की दमदार पैरवी, 23.50 लाख की मकान धोखाधड़ी में कोर्ट ने एफआईआर के दिए आदेश

काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी और न ही कोई ठोस जवाब मिला, तब पीड़ित को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत लालकुआं कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर उनकी तलाश में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला: श्री रामलीला कमेटी की बैठक में आय का हुआ अनुमोदन, जल्द होगा टिन शेड का शिलान्यास
Ad